फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence in the construction of the road for the foundation stone of MP

सांसद के शिलान्यास वाले मार्ग के निर्माण में लापरवाही

Fri, 10 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the construction of the road for the foundation stone of MP
खंड विकास अधिकारी रम्या आर ने बृहस्पतिवार को दूसरी बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली निर्माणाधीन सीसी रोड की जांच की। इस दौरान मार्ग की चौड़ाई मानक से कम मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और मानक के अनुुरूप काम करने को कहा। इस मार्ग का शिलान्यास सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने किया था।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेते ही क्षेत्र पंचायत निधि के दस लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का शिलान्यास किया था। सीसी रोड 160 मीटर लंबा और साढ़े तीन मीटर चौड़ा बनना है। जांच के दौरान सड़क की चौड़ाई कम मिली। सड़क की चौड़ाई कम होने पर एंबुलेेंस सहित अन्य गाड़ियों को अस्पताल तक आने जाने में दिक्कत होगी। इसके पूर्व चार सितंबर को सीएचसी मार्ग के निरीक्षण के दौरान संबंधित जेई और अधिकारियों को मानक के अनुसार निर्माण का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी मानक की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य किये जाने पर बीडीओ मौके पर पहुंच कर सड़क की नापी कराई। इस दौरान कहीं कहीं मार्ग की चौड़ाई कम होने पर समस्या का समाधान करने का निर्देशित किया। चेताया कि किसी प्रकार की गुणवत्ता और मानक में कमी होने पर संबंधित ठेकेदार और जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव, डॉ. दिलीप, अवर अभियंता ग्रामीण विनोद मिश्रा, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed