फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Need to link Urdu with culture

Chandauli News: उर्दू को संस्कृति से जोड़कर देखने की जरूत

Sat, 07 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Need to link Urdu with culture
सकलडीहा। कस्बा स्थित डायट पर परिषदीय विद्यालयों के उर्दू शिक्षकों के आवश्यकता आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को उर्दू को मजहब की बजाए संस्कृति से जोड़कर देखने की जरूत पर बल दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी ने बताया कि उर्दू भाषा हिंदुस्तानी तहजीब व विरासत की छाप छोड़ती है। हिंदुस्तान की सौंधी मिट्टी से उर्दू की खुशबू आती है। इसे धर्म और मजहब के बजाय संस्कृति से जोड़कर देखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मगरीब और खाड़ी देशों में उर्दू का तेजी से प्रसार हो रहा है। हाल के वर्षों में भारत सरकार, राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में इसके प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य विकायल भारती ने भाषाई शिक्षा को लेकर सरकार की नीतियों, योजनाओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वर्णित उद्देश्यों को बताया। कहा कि उर्दू विषय को आईसीटी व बदलती प्रोद्योगिकी के साथ जोड़कर देखने के साथ उर्दू के शैक्षिक परिवेश को संवर्धित करने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अज़हर सईद, उर्दू शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंदौली जिलाध्यक्ष शहबाज़ आलम खान, बिजेंद्र भारती, डॉ. मंजू कुमारी, आफताब अहमद, अफशा रूमानी, कसिमुददीन, अलाउद्दीन, शफात अली, इरफान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed