{"_id":"692f3c13123c3fa0a80ea406","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-exam-will-be-held-on-13th-at-nine-centres-5636-students-appliednavodaya-vidyalaya-entrance-exam-will-be-held-on-13th-at-nine-centres-5636-students-applied-chandauli-news-c-189-1-chl1002-140094-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नौ केंद्रों पर 13 को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 5636 छात्रों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नौ केंद्रों पर 13 को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 5636 छात्रों ने किया आवेदन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा तहसील के बैराठ स्थित नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार 5636 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। चयन प्रक्रिया के आधार पर 80 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। यानि एक सीट के लिए 70 से ज्यादा दावेदार विद्यार्थी हैं। 9 केंद्रों पर 13 दिसंबर को परीक्षा होगी।
प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदनों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। आवेदक बच्चों के प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं सहूलियत के हिसाब से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बताया कि बनाए गए सेंटरों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी। परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- --
इन सेंटरों पर होगी परीक्षा
-नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा
-राहुल इंटर नेशनल स्कूल, महुअरकला
-आदित्य नारायण इंटर कॉलेज, चकिया
-महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली
-बीएंडबी इंटर कॉलेज, खरखोलिया, धानापुर
-राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़
-नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर
-गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, शहाबगंज
-सकलडीहा इंटर कॉलेज