{"_id":"f081d8abfde8ec6fb12f189e31211691","slug":"naugdh-bus-service-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ के लिए बस सेवा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ के लिए बस सेवा का शुभारंभ
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से नौगढ़ तक रोडवेज बस सेवा का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
उद्घाटन सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने किया। यह बस वाराणसी से जिला
मुख्यालय होते हुए नौगढ़ जाएगी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि एक माह के अंदर जनपद में बस डिपो की स्थापना की जाएगी, ताकि जिले के विभिन्न रोड पर बसों का संचालन संभव हो सके।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। पर जनपद में सौ बसों की जरूरत है, लेकिन मात्र 18 बसें ही संचालित हो रही हैं।
इसके पीछे बस डिपो मुख्य वजह है। इसलिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर एक माह के अंदर मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना की जाएगी। जिले में दो से तीन किलोमीटर के अंतराल पर बस स्टैंड की स्थापना की जाएगी। जहां से गांव के लोग विभिन्न बसों से आगे की यात्रा कर सकें।
कहा कि डिपो की स्थापना के बाद नई बसें टेंडर कराकर जनपद के सभी मार्गों पर चलाई जाएगी। वाराणसी से नौगढ़ के लिए चंदौली से कोई बस नहीं थी। अब प्रतिदिन एक बस नौगढ़ से दूसरी वाराणसी से चलेगी।