फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   naugadh thaane mein jute bihaar samet teen jilon ke pulis adhikaaree

नौगढ़ थाने में जुटे बिहार समेत तीन जिलों के पुलिस अधिकारी

Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
naugadh thaane mein jute bihaar samet teen jilon ke pulis adhikaaree
नौगढ़। विधानसभा चुनाव को देखते हुए नक्सली और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को नौगढ़ थाने के सभागार में जिले के अलावा कैमूर राज्य व मिर्जापुर, सोनभद्र जिले की पुलिस व पीएसी के अधिकारियों ने बैठक किया। इसमें नक्सली गतिविधियां बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए सतर्कता बढ़ाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी। एएसपी नक्सल सुखराम भारती के नेतृत्व में हुई बैठक में यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों ने बॉर्डर पर सतर्कता बरतने तथा प्रतिदिन जंगलों में पीएसी व पुलिस जवानों के साथ कांबिंग करने की चर्चा करने के साथ ही जेल से छूटकर आए नक्सलियों की आय के स्रोतों का तथा उनके घर आने -जाने वाले लोगों का पता लगाने पर मंथन किया गया। अधिकारियों के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विभागों में समन्वय व सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान करने व त्वरित एक्शन लेने का निर्णय लिया गया। एएसपी सुखराम भारती ने कहा की पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाकर नक्सल गतिविधियों पर पैनी रखा नजर रखी जाए। इस मौके पर कैमूर के एडिशनल एसपी, सीओ नक्सल नौगढ़ शेषमणि पाठक के अलावा सीओ चुनार और सीओ सोनभद्र, खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज, थानाध्यक्ष चकरघट्टा दीनदयाल पांडे, पुलिस चौकी अमदहां के प्रभारी राधा कृष्ण यादव, चंद्रप्रभा पुलिस चौकी के इंचार्ज रामनयन यादव, हरियाबांध के सत्येंद्र कुमार तथा औरवाटांड़ के इंचार्ज अलख नारायण सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed