{"_id":"6b087b487c811ee3850f6c7a","slug":"national-olympiad-reasoning-test-held-at-6-centers-chandauli-news-c-189-1-svns1010-158332-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ओलंपियाड : 6 केंद्रों पर हुई तर्कशक्ति की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ओलंपियाड : 6 केंद्रों पर हुई तर्कशक्ति की परीक्षा
Fri, 27 Nov 2026 12:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के स्टार इंस्टटीट्यूट में ओलंपियाड परीक्षा में शामिल बच्चे। संवाद
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2026 के तहत जिले के 06 परीक्षा केंद्रों पर लॉजिकल रीजनिंग (तर्कशक्ति) की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कोई परीक्षा से पहले नोट्स दोहराता नजर आया तो कोई मन ही मन सवालों के जवाब याद करता दिखा। ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की कसौटी पर खरे उतरने के लिए परीक्षार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। एसजी पब्लिक स्कूल, पीडीडीयू नगर, सेंट जॉस स्कूल कटसिला, द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, ड्रीम गुरूकुल, स्टार इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी में परीक्षा आयोजित हुई। इस मौके पर स्टार इंस्टीट्यूट के निदेशक दीपक ओझा ने कहा कि अमर उजाला ओलंपियाड बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम कर रहा है। इस तरह की परीक्षाओं में शामिल होकर विद्यार्थी भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।