फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   National Invention Campaign's top student rewarded

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अव्वल छात्र हुए सम्मानित

Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
National Invention Campaign's top student rewarded
चकिया । स्थानीय बीआरसी परिसर स्थित सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के दौरान अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 50 अव्वल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक ज्ञान का समावेश करना वर्तमान समय की जरूरत है। इसलिए अध्यापकों को भी बच्चों को विज्ञान की शिक्षा देने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। टॉपटेन 11 अव्वल विद्यार्थी 18 अक्टूबर को जिला स्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। इस मौके पर बाबूलाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कि प्रधानाध्यापक मीना राय, पिंटू राम ,संतोष कुमार सहित तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed