फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nana Bhantisumangal Saje, Harshi Nagar Nissan Bahu Baje

Chandauli News: नाना भांतिसुमंगल साजे, हरषि नगर निसान बहु बाजे

Mon, 22 Jan 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nana Bhantisumangal Saje, Harshi Nagar Nissan Bahu Baje
ज्ञानपुर। बीथीं सकल सुगंध सिंचाई, गजमनि रचि बहु चौक पुराई। नाना भांतिसुमंगल साजे, हरषि नगर निसान बहु बाजे।
विज्ञापन

गलियों की सुगंध से सिंचाई की गई है और गजमुक्ताओं से चौक पूरा गया है। अनेक मंगल साज सजाए गए हैं और हर्ष से नगर में डंगे बजने लगे हैं। लंका विजय करके राम जब अयोध्या आए तो इसी तरह अयोध्या को सजाया गया था। भदोही का भी हाल कुछ ऐसा ही है। रामोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। जगह-जगह भजन कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों में भी विशेष पूजा-पाठ चल रहा है। जिले के मंदिरों और घरों में भी विशेष आयोजन होंगे। जिला प्रशासन ने भी इसकी विशेष तैयारियां की है। 60 जगहों पर एलईडी से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। जिले भर के अमृत सरोवर व तालाबों पर ढाई लाख दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से ही जिले भर के मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। एक सप्ताह से जिला राममय हो चुका है। सालों के संघर्ष के बाद आए इस विशेष दिन को हर कोई खास बनाने में जुटा हुआ है। शोभायात्रा और झांकियां निकाली जा रही हैं। बहुत से लोगों ने शादियों की तारीख को 22 जनवरी ही तय की है। सोमवार को एक तरफ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रही होगीं यहां 151 घरों में भी किलकारी गूंजेगी। तमाम लोग इस खास दिन को और खास बनाने के लिए सिजेरियन विधि से प्रसव करा रहे हैं। भजन संध्या, आतिशबाजी के भी आयोजन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों पर दीपोत्सव और अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया है। जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थल सीतामढ़ी, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव, ज्ञानपुर के सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ और भदोही के भव्य ऐतिहासिक राम-जानकी मंदिर में सोमवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। देर शाम जिले भर में आतिशबाजी की जाएगी और प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और प्राण प्रतिष्ठा को खास बनाने में जुटे हुए हैं। गोपीगंज के अमवां माफी में जी.टी. रोड हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। राम कुमार मिश्र ने बताया कि इसको लेकर विशेष तैयारी चलर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed