{"_id":"6186501f740ec07da6619ef1","slug":"murder-in-chandauli-old-man-killed-in-fight-over-land-dispute-inpolice-searching-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: जमीन विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: जमीन विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 06 Nov 2021 03:23 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:23 PM IST
सार
चकिया नगर के घटमापुर बस्ती निवासी लक्ष्मण (65) की शुक्रवार शाम पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो पड़ोसियों ने लक्ष्मण पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चकिया नगर के वार्ड नंबर 4 कबीर नगर स्थित घटमापुर बस्ती निवासी बुजर्ग को जमीन विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर मौत की नींद सुला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
घटमापुर बस्ती निवासी लक्ष्मण (65) की शुक्रवार शाम पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो पड़ोसियों ने लक्ष्मण पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लक्ष्मण के सिर पर गंभीर चोट लगी और वो अचेत हो गया। परिजनों ने घायल को आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के दौरान लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाल राजेश यादव दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना में शामिल लोगों के नाम का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इधर, मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ेंः बाइक समेत नहर में गिरने से सेना के जवान की मौत, दिवाली पर आया था घर