फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   road accident in azamgarh Army jawan dies after falling in canal with bike on Diwali

बलिया: बाइक समेत नहर में गिरने से सेना के जवान की मौत, दिवाली पर आया था घर

Sat, 06 Nov 2021 04:13 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

बलिया जिले के नेहता निवासी सेना के जवान सुनील यादव (32)  शुक्रवार शाम बाइक से बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले। शनिवार सुबह जवान का शव नहर में मिला।

विज्ञापन
road accident in azamgarh Army jawan dies after falling in canal with bike on Diwali
सेना के जवान सुनील यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर घर आए सेना के जवान की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नेहता गांव निवासी सेना के जवान सुनील यादव (32) पुत्र दीनानाथ चौधरी दीपावली पर छुट्टी लेकर गांव आए थे। शुक्रवार शाम वे बाइक से सिकंदरपुर जाने की बात कह कर घर से निकले। काफी देर बाद घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों से खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार तड़के टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सिवान कला गेट के सामने नहर में पड़ी बाइक पर पड़ी। अनहोनी की आशंका में मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बाइक को निकालने के लिए नहर में उतरे तो देखा कि उसके नीचे सुनील का शव दबा पड़ा है। बाइक और शव को बाहर निकाला गया। सूचना परिजनों को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पुलिस के हत्थे चढ़े शूटरों ने खोला राज, कहा- गोंडा में तैनात दरोगा ने दी थी मर्डर करने की सुपारी

गांव में पसरा मातम

सुनील का शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों में चित्कार मच गया। सुनील की पत्नी रजनी, पुत्री सृष्टि (8) और पुत्र रौनक (5) के साथ सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुहीं अपने मायके में हैं। परिजनों ने बताया कि पटियाला (पंजाब) में कार्यरत सुनील एक नवंबर को ही छुट्टी लेकर घर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed