Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mumbai-Sealdah train delayed by 14 hours

Chandauli News: मुंबई- सियालदह 14 घंटे देरी से आई

Sat, 13 Dec 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mumbai-Sealdah train delayed by 14 hours
ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। यही कारण है कि पीडीडीयू जंक्शन पर अप और डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से आ रही हैं। शुक्रवार को डाउन मुंबई-सियालदह 14 घंटे जबकि दानापुर -एसएमवीटी बंगलूरू 3 घंटे की देरी से जंक्शन पर आई। मुंबई सियालदह बृहस्पतिवार की रात 10 जंक्शन पर आनी थी। यह ट्रेन शुक्रवार को दोपहर बारह बजे जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार की रात आठ बजे तब अप की ओर जाने वाली हावड़ा नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को सुबह आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन रात 08:40 पर पहुंची। इसी तरह दानापुर एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर को शाम 05:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन 3 घंटे की देरी से रात साढ़े 08 बजे पहुंची। वहीं राजगीर-हरिद्वार स्पेशल फेयर साढ़े 10 घंटे, पुणे सुपौल एक घंटे, पटना-डॉ. अंबेंडकर नगर स्पेशल फेयर एक घंटे, हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पौन घंटे लेट रही। सियालदह अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अगरतला फिरोजपुर कैंट त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली प्रयागराज रामबाग- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे, चंडीगढ़ पाटलिपुत्र स्पेशल फेयर साढ़े 6 घंटे, कालका- हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह सुपौल पुणे एक घंटे, अमृतसर कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed