{"_id":"5f9c5a418ebc3e9ba96a7bb9","slug":"mughalsarai-post-office-also-renamed-chandauli-news-vns555704652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय पोस्ट आफिस का भी नाम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय पोस्ट आफिस का भी नाम बदला
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थित मुगलसराय उपडाकघर।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय नगर और रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने के ढाई वर्ष बाद अब नगर के पोस्ट ऑफिस का नाम भी बदल गया है। मुगलसराय पोस्ट आफिस का नया नाम दीनदयाल उपाध्याय हो गया है। हालांकि अभी तक इसका लिखित आदेेेश डाकघर तक नहीं पहुंचा है लेकिन बृहस्पतिवार से डाकघर के आनलाइन डेटा में मुगलसराय की जगह दीनदयाल उपाध्याय दिखने लगा है।
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शहादत स्थल रेलवे स्टेशन का यार्ड है। ऐसे में मुगलसराय का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस मांग पर 27 जून 2017 को मुगलसराय शहर का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कर किया गया। नगर पालिका का नाम परिवर्तन के बाद पांच अगस्त 2018 को मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया। यही नहीं मुगलसराय तहसील का नाम भी बदला जा चुका है। बावजूद इसके जिससे लोगों के पते की पहचान होती है, उस डाकघर का नाम अभी तक मुगलसराय ही चल रहा था। इसे बदलने की मांग लगातार हो रही है। इस बीच बृहस्पतिवार को चेन्नई स्थित डाकघर के सर्वर से मु्गलसराय पोस्ट आफिस का नाम गायब हो गया है और इसकी जगह दीनदयाल उपाध्याय दिखने लगा।
पता लिखने में अब नहीं रहेगा भ्रम
इसी वर्ष नौ मार्च को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पांडेय ने चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर मुगलसराय पोस्ट ऑफिस का नाम बदलवाने की मांग की थी। उन्होंने डाकघर का नाम मुगलसराय होने और नगर का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर होने की वजह से लोगों को पता लिखने में भ्रम की स्थिति होती है। पता बदलने से दिक्कत नहीं होगी। साथ ही आधार कार्ड की भी परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
पोस्टआफिस का नाम परिवर्तन के लिए लिखित आदेश नहीं आया है लेकिन आनलाइन डेटा में मुगलसराय की जगह दीन दयाल उपाध्याय नाम परिवर्तित हो गया है। लिखित आदेश मिलने के बाद डाकघर का नाम बदल दिया जाएगा। दिनेश तिवारी, मार्केटिंग एक्जक्यूटिव, उपडाकघर, पीडीडीयू नगर।