फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mughalsarai color festival begins

पांच दिवसीय मुगलसराय रंग महोत्सव की हुई शुरूआत (संशोधित)

Wed, 21 Oct 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mughalsarai color festival begins
पीडीडीयू नगर। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से ऑनलाइन पांच दिवसीय मुगलसराय महोत्सव की शुरूआत भव्य तरीके से हुई। पहले दिन देश क विभिन्न इलाकों के कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को मन मोह लिया। काव्य संगम की शुरूआत डॉ. आनंद श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, गणेश और डॉ. सुभाष चंद्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में गाजीपुर की नयनतारा तिवारी ने जीवन की नैया मझधार है, दुर्गे मां तेरा इंतजार है सुनाकर भक्तों को भक्तिभाव में डूबाया। वहीं वाराणसी के सुख मंगल सिंह मंगल ने ना मांग किसी और से उषा की रश्मियां,सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने नव नगद ना तेरह उधार चाहिए,आपका मुझे तो बस प्यार चाहिए, गाजीपुर के इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने सजन अब तुझे छोड़ जाएं कहां मैं,लगी चोट दिल में दिखाएं कहां मैं सुनाकर प्रीत प्रदर्शित की। काव्य संगम में जिले के सुभाषचंद्र क्षेत्रपाल, वाराणसी के बृजेंद्र नारायण द्विवेदी शैलेश ,डॉ. रजनी अग्रवाल, वाग्देवी रत्ना, दिल्ली की सरोज सिंह, बदायूं की सरिता सिंह चौहान , मेरठ से डॉ. यास्मिन, राजस्थान के रेनूदीप गौड़, चेन्नई के चंटी राव ने अपनी रचनाओं से काव्य संगम को उचाइयां दी। इस मौके पर संस्था के महासिचव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महोत्सव को यूट्यूब पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रसारित किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह मुन्ना, डॉ. चैतन्य चेतन, राम नरेश, ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय ,राकेशचंद्र पाठक, दयाराम पटेल, रामजी,बृजेश गुप्ता, सतीश बिंद, रमेश सिंह रहे। अध्यक्षता कवियित्री डॉ. रश्मि शुक्ला ने और संचालन इंद्रजीत निर्भिक ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गुप्ता, सचिव प्रमोद कुमार अग्रहरी, कृष्ण मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed