फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mughalsarai Boys beat Ghazipur by five wickets

मुगलसराय ब्वॉयज ने गाजीपुर को पांच विकेट से हराया

Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mughalsarai Boys beat Ghazipur by five wickets
दुलहीपुर स्थानीय गांव स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मेदान में चल रहे जूनियर डॉ. रामदेव सिंह मेमोरियल क्रिकेट के ओपनिंग मैच में मुगलसराय ब्वॉयज ने लंका गाजीपुर को पांच विकेट से हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मुगलसराय से सागर कुमार मैन आफ दी मैच रहे।
विज्ञापन

टॉस जीत के पहले खेलते हुए गाजीपुर की टीम ने 23 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से अबील अहमद ने 33, आयुष ने 19 और अगनेश ने 16 रन बनाए। मुगलसराय की तरफ से सचिन पटेल ने तीन विकेट, सत्यम और अयान ने दो दो विकेट लिए जबकि जीत और अमन को एक एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगलसराय ब्वॉयज की शुरूआत कमजोर रही। टीम ने चालीस रन पर पांच विकेट गवां दिए। इसके बाद छठवें विकेट के लिए विशाल और सागर की नाबाद 66 रनों की साझेदारी ने टीम को 17वें ओवर में जीत दिला दी। लंका गाजीपुर की तरफ से पीयूष ने चार विकेट लिए, एक विकेट अग्नुश को मिला। अंपायरिंग रिंकू और सिया राम साहनी ने की। मैच रेफरी आमिर शाह रहे। इसके पहले मुख्य अतिथि किशोर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत कराई। संचालन मुकेश पटेल ने और धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed