फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mud and waterlogging problem after rain

बारिश ने बर्बाद कर दी सब्जी की फसल, किसान हताश

Wed, 23 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mud and waterlogging problem after rain
कंदवा। लगातार हो रही बारिश ने सब्जी की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है। किसान इस नुकसान से हताशा में हैं। किसानों के अनुसार सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को काफी क्षति होने का अनुमान है। इससे किसानों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सब्जियों का बाजार पहले लॉकडाउन के कारण खराब रहा और अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे थे। अब अनलॉक के बाद एक उम्मीद जगी थी तो लगातार बारिश के चलते फसल से ही हाथ धोने की नौबत आ गई है। इस बारिश ने सब्जियों को इस लायक भी नहीं छोड़ा है कि इसे बचाया जा सके। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव ककरैत, चारी, मुड्डा आदि गांवों में पेशगी पर खेत लेकर बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती की जाती है। केवल ककरैत गांव में एक दर्जन से ज्यादा किसानों ने 20 हजार रुपये प्रति एकड़ पर खेत लेकर करीब 15 एकड़ में सब्जी की खेती की है। किसानों ने बताया कि एक एकड़ की खेती में करीब 50 हजार रुपये की लागत आई थी लेकिन लॉकडाउन के दौरान सब्जी सस्ती होने के चलते नुकसान हुआ और अब लगातार हुई बारिश के चलते पानी लगने से सब्जी की खेती बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed