{"_id":"66801fadaa9a5fa8ed010fca","slug":"mp-virendra-singh-demanded-matching-of-bank-accounts-of-bediram-and-op-rajbhar-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद वीरेंद्र सिंह ने की बेदी राम और ओपी राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान करने की मांग, X पर किया पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद वीरेंद्र सिंह ने की बेदी राम और ओपी राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान करने की मांग, X पर किया पोस्ट
Sat, 29 Jun 2024 08:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:25 PM IST
सार
पेपर लीक मामले में बेदी राम का नाम आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर विधायक बेदी राम व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह
- फोटो : एक्स @apkavirendra
विस्तार
जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम की देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक में नाम आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। तमाम विपक्षी पार्टी के एक्स हैंडल से जहां विधायक को लेकर पीएम व सीएम पर निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर विधायक बेदी राम व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक वेदी राम और u p मंत्री श्री ओम प्रकाश के बैंक खातों का मिलान किया जाय!
— Virendra Singh (@apkavirendra) June 29, 2024
विज्ञापन
साथ ही सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि नीट पेपर लीक के असली अभियुक्त गुजरातियों को सरकार बचाना चाहती है।
NEET पेपर लीक के असली अभियुक्त गुजरातियों को सरकार बचाना चाहती है?
— Virendra Singh (@apkavirendra) June 29, 2024