{"_id":"eb558a6e6e2d513b71e5ed9346b285e2","slug":"mp-jrkhor-drawn-blueprint-of-development-of-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जरखोर गांव के विकास का खींचा खाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जरखोर गांव के विकास का खींचा खाका
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने शनिवार को अपने गोद लिए हुए बबुरी क्षेत्र के जरखोर गांव में पहुंच कर गांव के विकास का खाका खींचा। जिला स्तरीय अधिकारियों और लीड बैंक के अधिकारियों के साथ गांव के विकास की योजना तैयार की। इस दौरान सांसद आदर्श ग्राम योजना के चालीस बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ने कहा कि जरखोर के तीनों मजरों में विलेज डेवलपमेंट प्लान के तहत खुली बैठक कर विकास का खाका तैयार किया जाएगा। बताया कि सांसद निधि से गांव में पाच सोलर लाइट गांव के देवालयों पर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले समस्त गांव के बाजारों में पचास हाईमास्क लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस माह पहले चिकित्सकीय सुविधायुक्त एम्बुलेंस के लिए पैसा दे दिए जाने के बाद भी विभाग द्वारा एम्बुलेंस की खरीदारी नहीं की गई है ।
वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता घनश्याम द्वारा गाव मे लगे बिजली के खम्भों की जानकारी न दे पाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अवर अभियंता और एसडीओ श्यामलाल को गांव स्थित पोलो के माध्यम से बिजली की समुचित आपूर्ति व्यवस्था की जाने और गाव के हर पोल में एल ई डी लाईट लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंदौली के विकास के लिए 218 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। इसमे दस प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार ने दो हजार आठ सौ एक करोड़ रुपये किसानों हेतु अवमुक्त किया है। बैठक में सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय ने ग्रामीण आवास, दुग्ध विकास समिति, महिला एवं युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, खेलकूद प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, टीगार्ड, मछली पालन, अल्पसंख्यक छात्रवृति, ग्रामीण विद्युतिकरण, पेंशन सोलर पम्प, कृषक गोष्ठी, मृदा परिक्षण, कौशल विकास, आगनबाड़ी,
विकलांग पत्र, कुपोषण से मुक्ति, टीकाकरण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मनरेगा, लघु उद्योग, ग्राम शिक्षा समिति सहित चालीस बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में राणा प्रताप सिंह, साधना सिंह, दर्शना सिंह, अशोक सिंह, चन्द्रशेखर सिंह पकौडी, सूर्यमुनि तिवारी रोहित व्यास आदि उपस्थित रहे ।