फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   moved Kalasyatra

निकाली कलशयात्रा

Tue, 10 Mar 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 10 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
moved Kalasyatra
क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित श्री परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज
विज्ञापन
सिद्धपीठ धाम में सिद्धपीठ समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री सिद्धपीठ निर्वाण दिवस महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की सुबह करीब दस बजे गाजेबाजे के साथ जल कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें शामिल 151 कन्याएं सिर पर  कलश रखकर कतारबद्ध होकर अन्य महिलाएं और पुरुष ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा नरौली गंगा घाट पर पहुंचकर कन्याएं कलश में जल भरकर पुन: आयोजन स्थल पर आकर जलाभिषेक किया।


ज्ञातव्य है कि नौ दिवसीय सिद्धपीठ निर्वाण दिवस महोत्सव का शुभारंभ रविवार की शाम रामायण पाठ से हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की सुबह दस बजे धाम परिसर से कलश यात्रा निकाली गई।

जो ओदड़ा-गारोपुर, सिंहावल बस स्टैंड और ब्लाक चौराहा होते हुए नरौली घाट पहुंची। तत्पश्चात जलभराई के बाद कलशयात्रा आयोजन स्थल पर आने के बाद अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के रूप में तब्दील हो गई। इस संबंध में समाजसेवी अंजनी सिंह ने बताया कि रात में कन्या भंडारा का आयोजन किया गया है।

जिसमें 501 कन्याओं का पूजन अर्चन करने के बाद उन्हें भोजन कराया जाएगा।

कहा कि 10 से 16 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में दिन में श्रीमद्भागवत कथा और रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

इस अवसर पर बचाऊ सिंह, शमशेर सिंह, सुजीत सिंह, राजेश पासवान, सुदर्शन पासवान, अजीत सिंह, सत्यवान मौर्य, वीरेंद्र प्रताप सिंह, उर्मिला देवी, नीतू सिंह, कमला सिंह, राम बिंद, कल्पना यादव और निरहूं बिंद आदि सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed