फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Motor bike rider dies in accident

Chandauli News: हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Motor bike rider dies in accident
कमालपुर। बुधवार की शाम करीब चार बजे ढोडिया गांव के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


कमालपुर कस्बा निवासी 68 वर्षीय सुरेंद्र जायसवाल अपने साथी सुरेंद्र यादव (38) के साथ जिला पंचायत कार्यालय से लौट रहे थे। ढोडिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सुरेंद्र जायसवाल के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र जायसवाल को मृत घोषित कर दिया और घायल सुरेंद्र यादव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सकलडीहा कोतवाल हरिनारायण पटेल ने कहा कि दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed