फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother of two children missing, husband accuses her of running away with lover

Chandauli News: दो बच्चों की मां गायब, पति ने प्रेमी के साथ भागने का लगाया गया आरोप

Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mother of two children missing, husband accuses her of running away with lover
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के नरेना गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी के अचानक घर से गायब हो जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत में उसने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ दो बच्चों को छोड़कर भाग गई है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष से प्रेम संबंध है और उसी के साथ वह घर से चली गई।
विज्ञापन

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बबुरी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कुछ और तथ्य सामने आया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से घरेलू कलह थी। घटना वाले दिन दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला नाराज होकर अपने मायके चली गई। वह किसी प्रेमी के साथ नहीं भागी थी। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष से संपर्क किया और पुष्टि की कि महिला वहां सुरक्षित मौजूद है। साथ ही यह भी बताया गया कि बच्चे परिजनों की देखरेख में हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल महिला की वापसी और दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed