फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   mother Jaykare in the Temples

मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे 

Sat, 09 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 09 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
mother Jaykare in the Temples
काली मंदिर में दर्शन-पूजन करते लोग।
वासंतिक नवरात्र के पहले दिन या देवी सर्वभूतेषु के महामंत्र से पूरे जनपद के मंदिर गूंजते रहे। वहीं मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। घरों में नौ दिनों के लिए कलश स्थापित किया गया।  
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन घरों में पुरोहितों को बुलाकर विधि विधान से कलश स्थापित किया गया और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए सुबह से भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। नगर के नई बस्ती, कैलाशपुरी, रविनगर, शाहकुटी, स्टेशन के सामने काली मंदिर, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से ही भक्तें की भीड़ रही। स्टेशन के समीप प्राचीन काली मंदिर पर तो अत्यधिक भीड़ की वजह से महिला और पुरुषों की अलग अलग कतार लगाई गई। वहीं देवी प्रतिमा को भव्य तरीके से सजाया गया और मंदिरों में लाउड स्पीकरों पर देवी गीतों के प्रसारण से माहौल भक्तिमय रहा। वहीं देवी मंदिरों के आसपास मेला  लगा रहा। नियामताबाद, चंदौली, सैयदराजा, कंदवा, चहनियां, सकलडीहा, धानापुर, चकिया, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़ संवाददाता के अनुसार इन इलाकों में देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

दिन भर घंटे घडियालों की गूंज होती रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed