फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother dies from the shock of her son's death

Chandauli News: बेटे की मौत के सदमे में मां की गई जान, 24 घंटे में उठीं दो अर्थियां

Sat, 17 Oct 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mother dies from the shock of her son's death
नौगढ़ के पंडी गांव में बेटे के बाद मां की मौत पर रोते बिलखते परिवार के सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठ - फोटो : 1
नौगढ़। पंडी गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जंगल में बकरी चराने गए लालमनी (62) का शव मिलने के अगले दिन शुक्रवार को उनकी 80 वर्षीय मां सोमरी की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। परिवार में 24 घंटे के भीतर दो मौतों से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

लालमनी बुधवार सुबह अपनी 34 बकरियों को लेकर जंगल में चराने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो लालमनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनके साथ गईं 34 बकरियां भी लापता थीं। परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचे थे। लालमनी की मौत और बकरियों के लापता होने की गुत्थी अभी सुलझ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेटे की मौत के बाद से सोमरी लगातार विलाप कर रही थीं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा है।

नौगढ़ के पंडी गांव में बेटे के बाद मां की मौत पर रोते बिलखते परिवार के सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठ

नौगढ़ के पंडी गांव में बेटे के बाद मां की मौत पर रोते बिलखते परिवार के सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठ- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed