फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother Brahmacharini worshiped on the second day of Navratri

नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Mon, 04 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini worshiped on the second day of Navratri
पीडडीयू नगर। शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटी। शाम के वक्त महिलाओं ने देवी मंदिरों पर पहुंच कर पूूजा अर्चना के बाद हारमोनियम, ढोलक और झाल के साथ भक्तिगीत प्रस्तुत किया। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

देवी उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र में नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इसी क्रम में रविवार को घरों में स्थापित कलश में मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान किया। इसके बाद विधि विधान से मां की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। घरों में दुर्गा सप्तशति, दुुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा का पाठ किया गया। वहीं नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों पर भी सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की कतार लगी। नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी सहित विभिन्न इलाकों में देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों की कतार लगी। भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां को धूप, दीप, नवैद्य, पान, सुपारी, फल, फूल आदि अर्पित किए। शाम के वक्त महिलाएं फिर से देवी मंदिरों पर पहुंच कर मां की प्रतिमा के समक्ष अखंड जोत जलाई। इसके बाद बैठ कर देवी गीत सुनाए। इससे मंदिरों पर माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिरों पर दिनभर माता के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed