फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother and son died and one injured in road accident after collided truck and scooty in Chandauli

चंदौली में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत, एक किशोर घायल

Wed, 04 Sep 2024 01:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मां- बेटे की मौत हो गई। जबकि एक 12 साल का किशोर घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Mother and son died and one injured in road accident after collided truck and scooty in Chandauli
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय नाती घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं घायल को पीडीडीयू नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव निवासी लाल बहादुर उर्फ गुड्डू मौर्य (40) का पुत्र शिवम और पुत्री दीपा वाराणसी के लंका में रहकर पढ़ाई करते हैं। मंगलवार की शाम लाल बहादुर अपनी मां नगीना देवी (70) और छोटे पुत्र शुभम (12) को लेकर स्कूटी से लंका दोनों बच्चों से मिलने गए थे। बुधवार की सुबह वे वापस घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

बिलारीडीह के समीप वे पहुंचे ही थे कि अज्ञात ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई। इसमें लाल बहादुर और उनकी मां नगीना देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र शुभम घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल शुभम को पीडीडीयू नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर रोते- बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल शुभम को भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed