फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Most of the water coolers installed in the city are bad, the passers-by are facing problems

शहर में लगे अधिकतर वाटर कूलर खराब, राहगीरों को हो रही परेशानी

Sun, 30 Jan 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Most of the water coolers installed in the city are bad, the passers-by are facing problems
Most of the water coolers installed in the city are bad, the passers-by are facing problems - फोटो : CHANDAULI
पेयजल की व्यवस्था के लिए शहर के बारह स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से वाटर कूलर लगाए गए हैं लेकिन इनमें से अधिकतर वाटर कूलर देखरेख के अभाव में खराब हो गए हैं। इसके चलते राहगीरों और क्षेत्र के लोगों के पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। खराब पड़े वाटर कूलर पर कूड़ा या सब्जी के कैरेट रखते हैं। गर्मी से पहले अगर खराब वाटर कूलर दुरुस्त नहीं कराए गए तो पेयजल संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन

नगर के लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से वीआईपी गेट, परमार कटरा, एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, कैलाशपुरी मोड़, नई सट्टी समेत कुल दर्जन भर स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। वाटर कूलर लगाने पर पालिका प्रशासन की ओर से लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। नियमित देखरेख और मरम्मत के अभाव में कई वाटर कूलर खराब पड़े हैं। अधिकतर वाटर कूलर कूड़ेदान बना दिए गए हैं। परमार कटरा के समीप जीटी रोड के किनारे रखे वाटर कूलर में आसपास के दुकानदारों ने कूड़ा रखकर छोड़ दिया है। पालिका के सफाई कर्मचारी इस कूड़े को फेंकने की जहमत भी नहीं उठाते। वाटर कूलर की पाइप भी टूटी पड़ी है। वाटर कूलर के ऊपर रखी पानी की टंकी सफाई व रंगरोगन के अभाव में क्षतिग्रस्त होती जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल एलबीएस कटरा में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के समीप रखे वाटर कूलर का है। इसके भीतरी हिस्से में सब्जी के दुकानदारों ने गोदाम बना रखा है। वे इसमें सब्जी व फल के कैरेट रखे हुए हैं। ये वाटर कूलर चार माह से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

अगले फरवरी मध्य से गर्मी का अहसास होने लगेगा। ऐसे में अगर समय से खराब वाटर कूलरों को दुरुस्त नहींकराया गया तो गर्मी के मौसम में राहगीरों, बाजार वासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों को होती है परेशानी
पीडीडीयू नगर। नगर में लगे अधिकतर वाटर कूलर के खराब होने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी व अनाज मंडी में कार्य करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को होती है। वहीं बाजार करने व बाहर से आने वाले राहगीरों को भी पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटकना पड़ता है या बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

जल्द ही खराब वाटर कूलरों की जांच कराकर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। गर्मी का मौसम आने से पहले सभी वाटर कूलर दुरुस्त करा दिए जाएंगे। गर्मी में किसी को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।- संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed