फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mosque CM made by the women of the group saw and appreciated

समूह की महिलाओें के हाथों बने मॉस्क सीएम ने देखा और सराहा

Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mosque CM made by the women of the group saw and appreciated
लोगों में वितरण के लिए मॉस्क तैयार करती स्काउट गाइड - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने चंदौली, बिजनौर, गोरखपुर, बस्ती और बांदा जिले की महिलाओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने चंदौली की महिलाओं के द्वारा बनाए गए मॉस्क की गुणवत्ता देखकर बधाई दी तथा आगे भी समूहों को प्रोत्साहित करने का वायदा किया। इस दौरान सीएम ने जिले के स्वयं 208 रिवाल्विंग फंड और 268 सामुदायिक निवेश के लिए समूहों को कुल 3.26 करोड़ की धनराशि को ऑनलाइन हस्तांतरित किया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड 19) के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए मॉस्क बनाने का निर्देश दिए था। इसी कार्य की प्रगति जानने और समूहों को अतिरिक्त फंड देने के लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को समूह की महिलाओं से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्ता की। सीएम ने एनआईसी में मौजूद शबाहगंज विकास खंड अमरशीपुर की अनीता से बातचीत की और मास्क के बारे में जानकारी ली। अनिता ने सीएम को बताया कि हाल में मौजूद लोगों ने समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित मॉस्क लगा है। इसके अतिरिक्त अभी तक 1.30 लाख मास्क बनाकर विक्रय किया जा चुका है। प्रत्येक मास्क का विक्रय मूल्य 13.60 रुपये निर्धारित है। जिसमें समूह को पांच रुपये प्रति मॉस्क लाभांश मिला है। इसपर सीएम ने महिलाओं के कार्य की जमकर सराहना की। कहा कि प्रदेश में समूह की 58 हजार बीसी (बैंक करस्पांडेस) महिलाओं को चार हजार मानदेय दिया जाएगा। उपायुक्त स्वरोजगार (डीसी एनआरएनएलएम) एमपी चौबे ने बताया कि जिले में 84 बीसी सखी के रुप में महिलाएं कार्य करती हैं। उन्होंने विश्वनाथ मंदिर से चढ़ावे से निकलने वाले अवशेष से अगरबत्ती बनाने के कार्य का भी सीएम से उल्लेख किया। साथ ही आगे विश्वकर्मा श्रम सम्मान और समूह की महिलाओं को कार्पेंटर के कार्य के लिए प्रशिक्षण देने की योजना का भी उल्लेख किया। इस दौरान मिशन प्रबंधक और विभिन्न ब्लाकों से आई समूह की दस महिलाएं मौजूद रही।

मुख्यालय पर एनआईसी में सीएम के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल स्वयं सहायता समूह के सदस्य

मुख्यालय पर एनआईसी में सीएम के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल स्वयं सहायता समूह के सदस्य- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed