फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Morning procession on the special day of Aghoreshwar Lord Rama

Chandauli News: अघोरेश्वर भगवान राम के अनन्य दिवस पर निकली प्रभात फेरी

Sun, 18 Jan 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Morning procession on the special day of Aghoreshwar Lord Rama
पड़ाव। अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम परिसर में शनिवार को अघोरेश्वर भगवान राम का अनन्य दिवस आत्मोत्थान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर भगवान राम के चरण पादुका की विधि विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

अनन्य दिवस पर शनिवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई जो पड़ाव आश्रम से अघोरेश्वर महाविभूति स्थल तक गई। यहां सफाई एवं श्रमदान के बाद सुबह 9:30 बजे अघोरेश्वर महाप्रभु की चरण पादुका एवं आसन की पूजा की गई। इसके बाद पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। सुबह 11:30 बजे एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु के विचारों पर चलकर अपने पीड़ित-उपेक्षित की सेवा करने और अन्न-जल के दुरुपयोग को रोकने की प्रेरणा दी। इसमें अघोर शोध संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, एसकेबी सिंह, आईडी सिंह, पृथ्वीपाल और दिलीप सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी ने मंगलाचरण किया वहीं गिरजा तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. वामदेव पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद सर्वेश्वरी समूह के संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed