फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than three thousand workers arrived by two trains

दो ट्रेनों से तीन हजार से अधिक श्रमिक पहुंचे

Sat, 23 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
More than three thousand workers arrived by two trains
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पंजाब और आंध्र प्रदेश से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। श्रमिकों को सुरक्षा के बीच रोडवेज की बसों से उनके घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

रेलवे एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यह राज्यों की मांग पर निर्धारित स्टेशन से दूसरे निर्धारित स्टेशनों के लिए हो रहा है। हालांकि बाद में रेलवे ने अपनी रणनीति बदलते हुए ट्रेनों का बीच में भी ठहराव शुरू किया। ट्रेनों से अब तक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चंदौली, सहित गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, बिजनौर आदि जिलों के बीस हजार से अधिक श्रमिक आ चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार को श्रमिकों को लेकर दो स्पेशल ट्रेन पहुंची। लिंगामपल्ली आंध्रप्रदेश से और लूधियाना पंजाब से आई ट्रेनों से तीन हजार से अधिक श्रमिक पहुंचे। यहां जीआरपी, आरपीएफ ने श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से नीचे उतारा। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। यहां से रोडवेज की बसों से श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है। शनिवार को भी पं. दीनदयला उपाध्याय जंक्शन से विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों मजदूरों को लेकर 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरी। ट्रेनों के ठहराव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। दिल्ली, बंगलोर, अहमदाबाद, हरियाणा, महाराष्ट,, तमिलनाडू के चेन्नई सेंट्रल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को घर पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को लेकर बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया, सहरसा, अरसिया, आरा, बक्सर सहित विभिन्न जिलों के लिए 50 ट्रेेने गुजरी। इस दौरान श्रमिकों को रेलवे की ओर से फूड्स पैकेट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम पंकज सक्सेना ने शनिवार को दोपहर में स्थानीय रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान सभी प्लेटफार्मों पर घूमकर अधिकारियों कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रखने। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले श्रमिकों को खाने पीने की व्यवस्था करने का आह्वान किया।

डीआरएम पंकज सक्सेना, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, सीनियर डीईई श्रवण कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी आशीष मिश्र, सीनियर डीईई हेडक्वार्टर अशोक कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राकेश रोशन आदि की टीम दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम ने अधिकारियों के साथ सभी प्लेटफार्मो पर पहुंच कर काम कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों से वार्ता की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed