फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More numerical questions were asked, Physics questions confused students

Chandauli News: न्यूमेरिकल के ज्यादा सवाल पूछे गए, फिजिक्स के प्रश्नों ने उलझाया

Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
More numerical questions were asked, Physics questions confused students
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से जिले के तीन केंद्रों में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1652 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 41 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न कठिन थे। न्यूमेरिकल के ज्यादा सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट का आयोजन जिले के केंद्रीय विद्यालय के दो केंद्रों के अलावा पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज व नगर पालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। रविवार को सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचने लगे। दिन में 11:30 बजे से अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद केंद्र में अंदर प्रवेश दिया गया। दोपहर दो बजे से पेपर शुरू हुआ और शाम पांच बजे परीक्षा छूटने तक जांच दल लगातार केंद्रों पर भ्रमण करती रहे। वहीं स्ट्रांग रूम से भी लगातार मॉनिटरिंग होती रही। परीक्षा के लिए 1693 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1652 उपस्थित रहे, जबकि 41 अनुपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केके भारती ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed