फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Moon, showing the door of happiness

चांद के दीदार के बाद घर-घर छाईं खुशियां  

Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Moon, showing the door of happiness
खजूर की खरीदारी करते लोग।
बेसब्री खत्म हुई। सोमवार की शाम चांद का दीदार होते ही मुस्लिम इलाकों में रमजान मुबारक की गूंज होने लगी। गली-मोहल्लों में मुबारक माह के शुरू होने पर लोगों ने खुशियां जताई। साथ ही एक दूसरे से गले मिल कर पाक माह की मुबारकबाद दी। इसी के साथ रात में तरावीह भी शुरू हो गई। दूसरी तरफ रमजान की पूर्व संध्या पर सजे बाजारों में खरीददारों की भीड़ जुटी। 
विज्ञापन

इबादतों का महीना, पांच फर्ज में एक माना जाने वाला रमजान माह शुरू होने का इंतजार सबको था। सोमवार को चांद के दीदार की आस थी। ऐसे में शाम होते हुए लोग छतों पर चढ़कर चांद को निहारने लगे। जैसे ही चांद दिखा, सभी ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी। नगर के मुस्लिम महाल, कसाब महाल, शाहकुटी, इस्लामपुर, पराहुपुर सहित अन्य इलाकों में रमजान मुबारक की गूंज सुनाई दी। इसके पूर्व दिन में नगर के जामा मस्जिद के समीप सेवई, खजूर, कपड़ों सहित अन्य वस्तुओं की दुकान सजी। यहां दिन भर खरीददारों की भीड़ रही। रमजान के मद्देनजर बाजार में एक दर्जन वैरायटी के खजूर आ गए हैं। इनकी कीमत सौ रुपये से छह सौ रुपये किलोग्राम तक है। सउदी अरब से आए पैकेटबंद खजूर की डिमांड अधिक है। इसी तरह तरह तरह की सेवइयों की दूकान सजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed