फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monsoon has arrived, road construction is incomplete even after one and a half month of tender

Chandauli News: मानसून ने दी दस्तक, टेंडर के डेढ़ माह बाद भी सड़क निर्माण अधूरा

Fri, 20 Jun 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has arrived, road construction is incomplete even after one and a half month of tender
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के रविनगर स्थित कालीमंदिर-पथरा मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर हुए डेढ़ माह का वक्त बीत चुका है। इसके बाद भी अभी तक सिर्फ गिट्टी ही पड़ पाई है। वहीं दूसरी तरफ मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि अगर अब पिच रोड बनाई जाएगी तो कितने दिन तक सही सलामत रह पाएगी और यदि सड़क निर्माण का कार्य रुका तो इस बार भी बारिश में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रविनगर में काली मंदिर-पथरा मार्ग पर सड़क निर्माण 10 साल से नहीं हुआ है। इस बार नगर पालिका की ओर से 15वें वित्त की धनराशि से काली मंदिर से बिस्कुट फैक्टरी तक लगभग 800 मीटर तक सड़क निर्माण के लिए लगभग डेढ़ माह पहले टेंडर कराया था। टेंडर होने के बाद कई दिन तक काम शुरू नहीं किया गया। कुछ ही दिन पहले ठेकेदार ने गिट्टी डालकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया है। उधर, सड़क निर्माण का कार्य शुरू होते ही मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 23 जून से मानसून पूरी तरह से आ सकता है। ऐसे में अब यह कहा जाने लगा है कि यदि पिच रोड का निर्माण हुआ और बारिश शुरू हो गई तो सड़क ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी। लोगों को फिर से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, दूसरी तरफ सड़क पर गिट्टियां बिछाई जा चुकी हैं। ऐसे में मानसून को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य कुछ दिन के लिए टला तो लोगों को इस बार भी बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में नगर पालिका के चेयरमैन सोनू किन्नर का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण तरीके से ही काम पूरा कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed