फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monsoon gave a knock, repair of potholes did not start

मॉनसून ने दी दस्तक, नहीं शुरू हुई सड़क के गड्ढों की मरम्मत

Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Monsoon gave a knock, repair of potholes did not start
अमर उजाला पड़ताल, लीड के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

--------------------------------
सड़कों पर गड्ढों की भरमार, आवागमन हुआ दुश्वार
शासन से स्वीकृति व धन मिलने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने नहीं पूरी की टेंडर प्रक्रिया
सचित्र- 11 से 15
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। बरसात का मौसम प्रारंभ होने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले की करीब 250 किमी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दो करोड़ की कार्य योजना को स्वीकृति मिलने व धन अवमुक्त होने के बाद भी गड्ढों को भरने का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है, जबकि मॉनसून ने भी दस्तक दे दी है। विभाग का दावा है कि जल्द ही कार्य शुरू होगा।
पड़ाव चौराहे से लेकर सुभाष पार्क तक जीटी रोड को सिक्स लेन करने की स्वीकृति करीब छह माह पूर्व ही मिल गई है। बावजूद इसके करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। वहीं दूसरी बड़ी परियोजना चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर करीब 30 किलोमीटर मार्ग का निर्माण भी टेंडर प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण बंद है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के लिए करीब छह माह पूर्व 10 करोड़ रुपये का टेंडर पास कर कार्य आरंभ किया भी गया। सड़क के कुछ हिस्से पर इस धन से कार्य भी हुआ लेकिन इसके बाद शेष मार्ग के लिए होने वाली टेंडर की प्रक्रिया थमी हुई है। इसके अलावा पड़ाव-भुपौली मार्ग का निर्माण भी टेंडर न होने के कारण आरंभ नहीं हो सका है। इससे जिले का सड़कों का विकास अवरुद्ध है।
विज्ञापन

इनसेट.........
गड्ढों व बिखरी गिट्टियों से पैदल चलना मुश्किल
कंदवा। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते भदखरी संपर्क मार्ग, बरहनी-घोसवा संपर्क मार्ग, इमिलिया संपर्क मार्ग, बहेरा-ककरैत मार्ग, कंदवा-तेल्हरा मार्ग, परसडीहा-डेढ़गांवा मार्ग, बरीला-पई मार्ग, भदखरी-महुंजी मार्ग, खोर-गौसपुर मार्ग, बरहनी-महुंजी मार्ग अब तक गड्ढामुक्त नहीं हो पाए हैं। इससे इन मार्गों पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इन मार्गों पर बने गड्ढों व बिखरी गिट्टियों के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के प्रभाष सिंह उर्फ अनुज सिंह, ज्ञानचंद्र सिंह, अभिषेक सिंह चिंटू आदि ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़कों के मरम्मत की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इनसेट
तीन वर्षों से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ा
ताराजीवनपुर। मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर बने गड्ढों के कारण आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कमोबेश यही हालात सहरोई से पटपरा गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का है। इस मार्ग पर तीन वर्ष पूर्व गिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से राहगीर आए दिन गिरकर चाटिल हो रहे हैं। वहीं अलीनगर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर सकलडीहा मोड पर वर्षों से बना गड्ढा विभागीय अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे आए दिन वाहन खराब होने के साथ ही राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा खर्रा से बरईपुर को जाने वाला मुख्य मार्ग लगभग पांच वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विभागीय अधिकारी सड़कों की दयनीय दशा को लेकर पूरी तरह अनजान बने हुए हैं।
इनसेट.......
मार्गों की दशा दयनीय, चलने से कतराते हैं लोग
कमालपुर। क्षेत्र स्थित सकलडीहा-अमडा, उकनी-रैपुरा व गौसपुर-खोर मार्ग की दशा दयनीय बनी हुई है। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग पर पिछले छह माह से चल रहा मरम्मत कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहीं धौरहरा गांव में सड़क पर आधा-अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया गया है जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। कुछ ऐसी ही स्थिति कमालपुर जूनियर हाईस्कूल के पास के सड़क की है। उकनी-रैपुर मार्ग पर मुंडेहरा और उकनी गांव में नारकीय स्थिति बनी हुई है। वहीं गौसपुर-खोर सडक मार्ग पर कादिरबाद गांव के पास पूरी तरह से सड़क उखड़ गई है। सड़क पर बडे-बडे गड्ढे बन गए हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र के सभी सड़कों की दशा दयनीय बनी हुई है जिससे इनपर यात्रा करने से लोग कतराने लगे हैं। संवाद

कोट..........
शासन के पास अप्रैल माह में ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरने की कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई थी। स्वीकृति व धन मिलने में विलंब के कारण गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सड़कों पर गिट्टी बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed