फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monkey has bitten 70 people in ten days, there is no arrangement to catch it

Chandauli News: दस दिन में 70 लोगों को काट चुका है बंदर, पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं

Tue, 09 Jul 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Monkey has bitten 70 people in ten days, there is no arrangement to catch it
नगर पालिका क्षेत्र के परशुरामपुर वार्ड के सिकटियां क्षेत्र में एक बंदर ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। पिछले दस दिनों में बंदर 70 लोगों को काट कर घायल कर चुका है। इसमें महिला, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। बंदर के डर से लोगों ने घर की छतों पर जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों सिकटियां में एक बंदर ने आफत मचा रखा है। दस दिनों में सिकटिया में 70 लोगों को काट चुका है। छत पर टंगे कपड़ों तक को बंदर फाड़ दे रहा है। भगाने पर वह हमलावर हो जा रहा है। बंदर ने सबसे अधिक बच्चो, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों पर हमला किया है। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं बंदर बच्चों पर हमला न कर दे। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों से की लेकिन सभी ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

केस एक
सिकटियां की रहने वाले 14 वर्षीया संध्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी कहीं से बंदर वहां आ गया। जब तक संध्या कुछ समझा पाती तब तक बंदर ने उस पर हमला करते हुए काट लिया। बाद में परिवार वालों ने उसका अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस दो
सिकटिया के रहने वाले अविक गोस्वामी का दो वर्षीय पुत्र युवन गोस्वामी अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी बंदर वहां आया और उस पर हमला कर दिया। बंदर ने युवक का कान पर काट लिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार जब तक वहां पहुंचते तब तक बंदर वहां से भाग गया।



केस तीन
सिकटिया की रहने वाली 60 वर्षीया बकरीदन अपने घर के आंगन में बैठी थी। इस दौरान वहां आए बंदर ने उसके बांह में काट लिया था। अब बंदर के डर से वह आंगन में नहीं बैठ पा रही है।





सिकटिया में बंदर को पकड़ने के लिए डीएफओ से वार्ता की गई थी लेकिन उन्होंने बंदर पकड़ने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था होने इंकार कर दिया है। निजी रूप से बंदर पकड़ने वाले की तलाश की जा रही है। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed