फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monitor the boats operating in the Ganges - ASP

गंगा में संचालित नावों की करें निगरानी-एएसपी

Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Monitor the boats operating in the Ganges - ASP
मिर्जापुर में बुधवार को हुए नाव हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गंगा में नावों के संचालन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही मानक के विपरित संचालन करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

वहीं एएसपी ने बैठक में कहा कि विधान सभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में गांवों में राजनीति शुरू हो गयी है। बीट के सिपाही गांव के हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। साथ ही गैगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर, पशुतस्कर और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। साथ ही थानों में आने वाले महिला उत्पीड़न के मामले को गंभीरता से निस्तारण करने व साफ सफाई नियमित कराने को बताया। इस मौके पर कोतवाल अवनीश राय, इंस्पेक्टर धानापुर तेजबहादूर सिंह, उदय प्रताप सिंह, अच्छेलाल, रामकरन सरोज, राजेश सिंह, हरिकेश,धर्मेन्द्र, अतुल प्रतापति, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed