{"_id":"6167303914fb07067c66c502","slug":"mobile-tower-company-engineer-kidnapped-chandauli-news-vns6171807163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर कंपनी के इंजीनियर का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर कंपनी के इंजीनियर का अपहरण
विज्ञापन
मुग़लसराय कोतवली अंतर्गत डांडी गांव के समीप से निजी मोबाइल कंपनी के इंजीनियर का बुधवार की शाम अपहरण हो गया। अपहृत इंजीनियर के साले की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सड़क के किनारे इंजीनियर की स्कार्पियो बरामद हो गई। गाड़ी में मोबाइल फोन भी मिला है। सनसनीखेज घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ भी मुग़लसराय कोतवाली पहुंच गए। संदेह के आधार पर जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। वहीं इंजीनियर के अपहरण की सूचना पर जिले में खलबली मची है।
प्रयागराज जिले के हंडिया निवासी दीपक सिंह निजी मोबाइल टावर कंपनी में इंजीनियर है। बुधवार की शाम छह बजे इंजीनियर के साले ने मुग़लसराय कोतवली पुलिस को सूचना दी कि स्कार्पियो से वाराणसी जाते समय इंजीनियर का अपहरण हो गया है। बताया कि दीपक सिंह ने उसे फोन कर बताया कि लगता है कि काले रंग के स्कार्पियो से कुछ लोग उसका पीछा कर रहे है। इसके बाद से दीपक फोन नहीं उठा रहा है। इंजीनियर के अपहरण की खबर लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अमित कुमार के साथ एएसपी, सीओ सदर भी मुग़लसराय कोतवली पहुंच गए। मुग़लसराय पुलिस के साथ बलुआ, अलीनगर पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की तो डांडी गांव के समीप स्कार्पियो मिल गई। गाड़ी में इंजीनियर का फोन भी मिला है। पुलिस में पीडीडीयू नगर से दुलहीपुर होते हुए दांडी तक सभी प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला लेकिन कुछ सुराग नहीं मिली। बाद में काल डिटेल के आधार पर जिला पंचायत सदस्य के साथ तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मुद्दे पर पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को राजी नहीं है। वहीं इस घटना से जिले में खलबली मची है।