{"_id":"626449332a1a786b593982b4","slug":"mobile-made-online-education-easy-chandauli-news-vns6499275160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ने ऑनलाइन शिक्षा को बनाया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ने ऑनलाइन शिक्षा को बनाया आसान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के एलबीएस डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन के साथ छात्र-छात्राएं साथ में मंत्री डॉ.दयाश?
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में शनिवार को स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन का वितरण किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में लोग घरों में कैद हो गए थे। उस वक्त ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था ही छात्र छात्राओं के लिए विकल्प थी। कहा के बहुत से विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, जिससे वह ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित हो रहे हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन देने का संकल्प लिया। प्रदेश भर में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए मोबाइल अत्यंत उपयोगी तकनीक है। प्राचार्य डॉ. उदयन मिश्र ने स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम मनोज पाठक, प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय, पं. पारसनाथ तिवारी, संजय कन्नौजिया और डॉ. अरुण पांडेय आदि मौजूद थे।
इसी तरह चहनिया क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। यहां 194 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया गया। मुख्य अतिथि चहनियां ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने प्रदेश सरकार की सराहना की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह, संतोष सिंह, सुभाष यादव, कमलेश यादव, परवेज अहमद, हरिश्चंद्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर सिंह दयालु का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। पड़ाव चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में पड़ाव ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में लोगों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर प्रशांत श्रीवास्तव, संजय चौरसिया, प्रभु नाथ प्रजापति, कक्कू, अशोक विश्वकर्मा, सौरव, संजय आदि मौजूद थे। वहीं, पीडीडीयू नगर स्थित कन्हैया टाकीज के पास केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जायसवाल एवं महामंत्री रोहिताश पाल के नेतृत्व में राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान आशुतोष जायसवाल, उपेंद्र सिंह, मनोज केसरी, अमित जायसवाल, संदीप मौजूद रहे।