{"_id":"64e0a885bd97a93db10bc7c7","slug":"mobile-blast-smartphone-explodes-while-charging-in-train-chaos-on-platform-at-pddu-junction-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mobile Blast: ट्रेन में चार्जिंग करते समय फटा स्मार्टफोन, पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mobile Blast: ट्रेन में चार्जिंग करते समय फटा स्मार्टफोन, पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
Sat, 19 Aug 2023 05:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:04 PM IST
सार
पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शनिवार अपराह्न तीन बजे अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म से सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस पटना की ओर रवाना होने वाली थी। ट्रेन में चार्जिंग करते समय स्मार्टफोन फट गया था।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मोबाइल की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन फट गया। यात्री ने फोन ट्रेन से बाहर फेंक दिया। अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इस घटना से आधे घंटे तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। रेलवे सुरक्षा बल की तमाम कोशिश के बावजूद पता नहीं चल पाया कि मोबाइल फोन किसका था।
विज्ञापन
जीआरपी ने जले मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। ट्रेन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन रवाना हुई तो स्लीपर कोच एस-थ्री के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। पता चला कि कोच में चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन तेज आवाज के साथ फट गया था। इससे धुआं उठने लगा था। यात्री भी ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि मोबाइल को ट्रेन की खिड़की से प्लेटफार्म पर फेंक दिया गया था। इसके बाद किसी यात्री ने मोबाइल फोन को पैर से मारकर ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। यात्रियों ने शोर मचाया कि फोन एक महिला का है और वह अचेत हो गई है। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर किसी ने मोबाइल फोन को अपना नहीं बताया। जीआरपी ने जले हुए मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। ट्रेन को करीब आधे घंटे बाद 4.35 बजे रवाना किया गया।