फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MNREGA works will have social audit

मनरेगा के कार्यो की होगी सोशल आडिट

Sat, 21 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
MNREGA works will have social audit
चंदौली। जिले में मनरेगा के कार्यों का शासन ने नए सिरे से सत्यापन कराने का फैसला किया है। सोशल आडिट निदेशालय के सलाहकार एमपी सिंह 24 व 25 सितंबर को जिले में मनरेगा की सोशल आडिट की पड़ताल तो करेंगे ही गांवों में जाकर हकीकत भी परेखेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके जमीनी हकीकत भी जांचेंगे।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत पारर्दिशता लाने को निदेशालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराए गए कार्यों की सोशल आडिट कराई जा रही है। रोस्टर के अनुसार धानापुर, चहनियां व नियामताबाद में ब्लाक कोआर्डिनेटर व रिसोर्स पर्सन आडिट में लगे हैं। इन ब्लाकों में आडिट होने के बाद शहाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायतों में आडिट होनी है। इसमें चार सदस्यीय टीम भी लगाई गई है। ग्राम सभा की खुली बैठक में जिला प्रशासन की ओर से नामित पर्यवेक्षक, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। लेकिन विडंबना कि सरकारी मशीनरी आडिट का खुला मखौल उड़ा रही है। इतना ही नहीं विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारी मनरेगा के कार्य काउ शेड और बकरी शेड के नाम पर जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी धन ऐसे लोगों को आवंटित किया गया है जो पात्रता की सूची में नहीं आते। हालांकि अधिकारी इस उहापोह में लगे हुए है कि सलाहकार किस गांव में जाएंगे यह अभी तय नहीं है। औचक गांव का चयन किया जाएगा ताकि आडिट की पारर्दिशता की जमीनी हकीकत को परखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed