फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA pledges cleanliness to girls

छात्राओं को विधायक ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प

Sat, 21 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA pledges cleanliness to girls
धानापुर। स्वच्छता ही सेवा सप्ताह के समापन पर शुुक्रवार को अमरवीर इंटर कालेज परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि स्वच्छता सभी के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है। स्वच्छता अपना कर जीवन को स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कालेज की छात्राओं का स्वच्छता का संकल्प दिलाया और सफाई के लिए प्रेरित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विद्यार्थी ही स्वच्छता अभियान को परवान चढ़ा सकती हैं। उनके कंधों पर इसकी बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ व अखंड भारत के लिए काम कर रह हैं। देश की जनता का भी भरपूर समर्थन मिला है। इसके पूर्व अनिता, चंदा, दिब्या, अरमाना, निक्की, अर्पणा व सोनाली ने ‘सुनला हे पाकिस्तान तोहके हीर ना मिली, मुड़ी पटक के मर जइबा तबो कश्मीर ना मिली’ के साथ ही एक से बढ़कर एक लोकगीत छात्राओं नें प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर लोगों ने खूब तारीफ की। इस मौके पर राजेश्वर सिंह, उदयभान सिंह, सुदेश्वर सिंह, रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, रामानंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, नंदू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। समापन समारोह की अध्यक्षता रामअवतार सिंह व संचालन गृहशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed