फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA notice

विधायक को नोटिस

Mon, 06 Feb 2017 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 06 Feb 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद बरहनी विकास खंड के दरौली गांव स्थित काली मंदिर पर सोलर लाइट लगवाने के मामले में डीएम ने सैयदराजा से सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू को नोटिस जारी किया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सदर एसडीएम साहब लाल को दी गई है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र ने मौके पर जाकर जांच की। इस बीच, सोलर लाइट के पोल से विधायक के नाम का बोर्ड हटा   लिया गया। बरहनी विकास खंड के दरौली गांव स्थित काली मंदिर पर सैयदराजा विधायक निधि से शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे सोलर लाइट लगवाई गई। इस पर विधायक का नाम भी लिखा गया। अमर उजाला में रविवार को यह खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद प्रशासन ने विधायक को नोटिस जारी किया और एसडीएम सदर के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई। भाजपा नेता रामजी तिवारी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा है कि इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विधायक को नोटिस जारी कर जांच शुरू करा दी गई है। दोषी पाए जाने पर धारा 171/ सी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed