{"_id":"60bbbdf28ebc3ed22244272a","slug":"mla-expressed-displeasure-over-slow-pace-of-wheat-procurement-chandauli-news-vns5932365155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की गति धीमी होने पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की गति धीमी होने पर विधायक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कंदवा। गेहूं खरीद का हाल जानने के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को अमड़ा व असना क्रय केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही मौजूद किसानों से बात कर गेहूं खरीद में हो रही परेशानियों की जानकारी लेकर कहा कि खरीद में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उनसे बात करें। समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाएगा।
विधायक पहले असना में संचालित क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां काफी धीमी गति से हो रही खरीद पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों से बात कर खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। अमड़ा व असना क्रय केंद्र पर विधायक के आने की भनक लगते ही क्षेत्रीय किसान भी पहुंच गए। किसानों ने विधायक से खरीद कराए जाने की गुहार लगाई जिस पर विधायक ने हर किसान का गेहूं खरीदे जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू, पवन सिंह, तेजू पासवान, लाला सिंह, मुन्ना पांडेय, ऋषभ सिंह, शंकर सिंह मौजूद रहे।
कंदवा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह शनिवार को पई गांव पहुंचे।
यहां उन्होंने मृत सुनील बिंद के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसपी व सकलडीहा सीओ बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने कहा कि घटना काफी दुखद है। दुख की इस घडी में वे परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। संवाद