फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mission Shakti beti bachao beti padhao empowered

Mission Shakti: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से सशक्त होगा प्रदेश: प्रभारी मंत्री

Sat, 17 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti beti bachao beti padhao empowered
चकिया तहसील परिसर में मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह ? - फोटो : CHANDAULI
चकिया। प्रदेश में महिलाओं, बेटियों के साथ बढ़ते अपराध को लेकर शासन की अनोखी पहल मिशन शक्ति कार्यक्रम का शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में राज्य ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने नारी जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत देश व प्रदेश सशक्त होगा।
विज्ञापन

कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए नारी जागरूकता कार्यक्रम में लगभग कई विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। इसके लिए तीन चरणों में 180 दिन मिशन नारी शक्ति का कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। मातृ शक्ति अभियान से नारियों बेटियों का आत्मबल बढ़ेगा। नोडल अधिकारी आईएएस सुधा वर्मा ने कहा कि अभियान से बेटियों, महिलाओं को जागरूक करने के साथ उनके आत्मबल को बढ़ाने में मिशन शक्ति कार्यक्रम सशक्त शक्ति बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर शासन व प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। रैली में स्वयं सहायता समूहों के साथ विभिन्न विभागों से जुड़ी महिलाएं इसमें शामिल हुई। जागरूकता रैली का समापन स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, सीडीओ डा. अभय श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, डीडीओ पद्दमकांत शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एमपी पांडेय, डीपीआरओ ब्रहमचारी दूबे, एएसपी अनिल कुमार, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, मण्डल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, तहसीलदार फूलचन्द यादव, सीओ जगत राम कन्नौजिया, बीडीओ सरिता सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
चकिया। स्थानीय मंडल में नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान पहुंचे वार्ड नं0-5 निवासी भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर प्रभारी मंत्री रामशंकर सिंह पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की तैलचित्र भेंट कर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ से सरकार की योजनाओ को जन-जन तक जागरूकता करने के लिए अपील की।इस दौरान डा. प्रदीप मौर्य, काशीनाथ सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष कुंदन गौंड, संदीप गुप्ता, कैलाश जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, अश्वनी भाई पटेल, कृष्णानन्द सिंह चैहान, अरविन्द मोदनवाल मौजूद थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिशन शक्ति के तहत निकाली रैली
शहाबगंज। महिलाओं पर बढ़ते अपराध को देखते हुए मिशन शक्ति की शुरूआत बाल विकास परियोजना अधिकारी आशिष कुमार वर्मा व खण्ड शिक्षाधिकारी प्रकाश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक मुख्यालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली पुरे कस्बा का भ्रमण करते हुए परियोजना कार्यालय पर जाकर समाप्त की। रैली में महिलाओं, बालिकाओं पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को रोकने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 112,108,181 व 1098 के बारे बताया गया। जिनका प्रयोग कर महिला, बालिका सुरक्षित रह सकती है। इस दौरान एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, मुख्य सेविका शशि यादव, लीलावती, गीता तिवारी, विन्ध्यवासिनी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशिल्या, अर्चना, कंचन, उर्मिला, गीता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed