{"_id":"60d62ee18ebc3e348d21ce8a","slug":"missing-doctors-and-pharmacists-one-day-s-salary-deducted-chandauli-news-vns5969364200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब मिले चिकित्सक व फार्मासिस्ट, एक दिन का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब मिले चिकित्सक व फार्मासिस्ट, एक दिन का काटा वेतन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति और वहां ओपीडी के संचालन का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी शुक्रवार को सकलडीहा इलाके में पहुंचे। अलग-अलग अस्पतालों को देखने के बाद कमियां मिलने पर सुधार के लिए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए। हिंगुतरगढ़ अतिरिक्त पीएचसी में चिकित्सक चंद्रमणि व एक फार्मासिस्ट के गायब रहने पर दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उधर, कमालपुर ई-पीएचसी को पीएचसी में तब्दील करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
अस्पतालों का जायजा लेने के लिए निकले सीएमओ ने आमजन से इलाज की स्थिति के बारे में भी पूछताछ किया। सकलडीहा पीएचसी पर एक लाभार्थी से आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि 20 मार्च से ही पुत्र के जन्म प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगा रहा हूं। अब तक काम नहीं हुआ है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जितने भी मामले लंबित हैं उन्हें दो दिन के भीतर निस्तारित करके सूचना दें। हिंगुतरगढ़ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देखकर नाराजगी जाहिर किए। गायब चिकित्सक व फार्मासिस्ट का वेतन काटने के साथ ही शासन स्तर से कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की बात कही। कमालपुर ई-पीएचसी में एम्स, अपोलो अस्पताल से मरीजों को ऑनलाइन उपचार की व्यवस्था है। यहां की व्यवस्था देख सीएमओ ने बंद चल रही पीएचसी को पुन: चालू कराने के लिए भी चर्चा की। कहा इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। यहां चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में उपचार की व्यवस्था करना जरूरी है। धानापुर सीएचसी में सबकुछ ठीक मिला।