{"_id":"67e8defd287f92e0380136f8","slug":"misdeed-of-gilr-in-chandauli-criminals-threw-her-on-road-and-fled-rickshaw-driver-took-to-hospital-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदाैली में लड़की से हैवानियत: सड़क पर फेंक कर भागे बदमाश, रिक्शा चालक ने पहुंचाया अस्पताल; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदाैली में लड़की से हैवानियत: सड़क पर फेंक कर भागे बदमाश, रिक्शा चालक ने पहुंचाया अस्पताल; जानें मामला
Sun, 30 Mar 2025 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:34 AM IST
सार
लड़की ने रिक्शा चालक को आप बीती बताई तो वह भी हैरान रह गया। उसने पीड़िता को महिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पतालकर्मियों की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। उसका मेडिकल मुआयना कराया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव क्षेत्र में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करके बदमाशों ने सड़क पर फेंक दिया था। लड़की को बेसुध अवस्था में एक ई-रिक्शा चालक ने नगर के महिला चिकित्सालय पहुंचाया। काफी देर तक लड़की अस्पताल के गेट पर खड़ी रही फिर सूचना पर पहुंची पुलिस मेडिकल कराने में जुट गई। लड़की रह-रहकर तेज चिल्ला रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पड़ाव क्षेत्र में सड़क के पास एक लड़की बेसुध पड़ी थी। एक ई-रिक्शा चालक ने उससे पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
उसके बाद ई-रिक्शा चालक ने रविवार की सुबह ही लड़की को महिला चिकित्सालय पीडीडीयू नगर पहुंचा दिया और चला गया। यहां काफी देर तक लड़की खड़ी रही, फिर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
वह बार-बार चिल्ला रही है और नाम-पता नहीं बता पा रही थी। बस बता रही है कि लोगों ने मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। काफी डरी-सहमी है। मुगलसराय इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद सच्चाई सामने आएगी।