फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants vandalized a religious site, damaging idols.

Chandauli News: अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़, मूर्तियां क्षतिग्रस्त

Sat, 12 Sep 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized a religious site, damaging idols.
बबुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। शुक्रवार को सुबह गांव के लोग मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और मौका मुआयना किया। मामले में गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सेवादार चंद्रभान सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल की स्थापना कब हुई थी, इसकी सही जानकारी नहीं है। हालांकि वर्ष 2021 में इसका जीर्णोद्धार कराया गया था। पुजारी गोपाल गिरी ने बताया कि देर शाम वह धार्मिक स्थल से घर चले गए थे। रात में गाली-गलौज और खटर-पटर की आवाज सुनाई दी थी। सुबह गांव के लोग पूजा करने पहुंचे तो क्षतिग्रस्त मूर्तियां देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना में गांव के ही कुछ लोग शामिल हैं। मौके पर बबुरी थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नशे में धुत गांव के बलराम बियार ने तोड़फोड़ की है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed