फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants shot medical operator in Chandauli angry drug dealers blocked the highway

UP News: बदमाशों ने मेडिकल संचालक को मारी गोली, आक्रोशित दवा कारोबारियों ने हाईवे किया जाम, मौके पर पहुंचे SP

Sat, 11 Feb 2023 10:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंदौली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Miscreants shot medical operator in Chandauli angry drug dealers blocked the highway
एएसपी विनय कुमार सिंह मौके पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली सदर कोतवाली के पिपरपतियां पुल के समीप शनिवार की शाम बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में एएसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

चंदौली निवासी धीरज गुप्ता की पिपरपतिया में दवा की दुकान है। वह शनिवार की शाम दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही पिपरपतिया पुल के समीप पहुंचे तभी बदमाशों ने गोली मार दी। इससे संचालक गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं घटना से आक्रोशित दवा कारोबारियों ने हाईवे को जाम कर दिया है मौके पर एसपी और पुलिस बल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed