फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants molested girl students and beat up teacher after entered college

Chandauli: दबंगों ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी, रोकने पर कॉलेज में घुसकर शिक्षक को पीटा, कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Jan 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

यूपी के चंदौली जिले में दबंगों की गंदी हरकत का विरोध करना शिक्षक को भारी पड़ गया। कॉलेज में घुसकर दबंगों ने शिक्षक पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
Miscreants molested girl students and beat up teacher after entered college
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में दबंगों की गंदी हरकत का विरोध करना शिक्षक को भारी पड़ गया। कॉलेज में घुसकर दबंगों ने शिक्षक पर हमला बोल दिया। कॉलेज के छात्र जबतक एकजुट होकर पहुंचते तब तक दबंग फरार हो गए। घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने मुगलसराय-बबुरी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं को शांत कराया। घटना चंदौली के नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज की है। गुरुवार दोपहर क्लास खत्म होने के बाद एमए की छात्राएं घर जाने को निकलीं। कॉलेज के गेट पर मौजूद दबंगों ने छात्राओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौके से गुजर रहे महाविद्यालय के शिक्षक कामेश सिंह ने देखा तो उन्होंने ऐसा ना करने को कहा। जिस पर दबंग शिक्षक से उलझ गए। देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। घटना से घबराए शिक्षक कॉलेज में आ गए। पीछे से आरोपी युवक भी कॉलेज में घुस गए और शिक्षक कामेश सिंह पर लात-जूतों की बौछार कर दी। शिक्षक पर हुए हमले की जानकारी होते छात्र मौके की और दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का गुस्सा देख दबंग नौ दो ग्यारह हो गए। घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने मुगलसराय-बबुरी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं को शांत कराया। छात्राओं ने कहा कि हमें काफी भय है। जब शिक्षकों पर हमला हो रहा है तो छात्र-छात्राएं कहां तक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed