{"_id":"644bc4810ee9d6df25023529","slug":"miscreants-looted-manager-of-micro-finance-company-at-gunpoint-in-chandauli-2023-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: बदमाशों ने असलहा सटा कर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को लूटा, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: बदमाशों ने असलहा सटा कर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को लूटा, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप
Fri, 28 Apr 2023 06:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:35 PM IST
सार
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है।
महुआरीखास व सराय गांव के बीच बदमाशों ने असलहा सटाकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 23 हजार 700 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरीखास व सराय गांव के बीच शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहा सटाकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 23 हजार 700 रुपये लूट लिए। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
धीना थाना क्षेत्र के इमिलियाा घोसवां गांव निवासी सिद्धनाथ शर्मा एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुकव्रार को महुआरीखास गांव में समूह की महिलाओं की बैठक कर 23 हजार 700 रुपये वसूलकर उसे जमा करन के लिए चहनिया जा रहे थे।
विज्ञापन
महुआरीखास गांव व सराय गांव के बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। असलहा सटाकर बैग में रखे सारे रुपये छीन कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सुलगते सूडान से हुई घर वापसी तो गांव में उत्सव, बलिया के सगे भाइयों ने बयां किया भयावह मंजर
क्राइम ब्रांच व बलुआ थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।