फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants broke the glass car after entering the councillor house in chandauli report filed

Chandauli News: सभासद के घर में देर रात घुसे बदमाश, मचाया तांडव, तोड़ दिया कार का शीशा; भीड़ देख भागे

Tue, 16 Jul 2024 12:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 12:20 AM IST
सार

Chandauli News: पीडीडीयू नगर में सभासद के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पड़ताल करने के बाद कोई सुराग नहीं मिला। घर की महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हो-हल्ला करने वाले लोग भाग निकले।

विज्ञापन
Miscreants broke the glass car after entering the councillor house in chandauli report filed
कार का टूटा शीशा दिखाते सभासद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर की सबसे पॉश कॉलोनी कैलाशपुरी में बीती रात बदमाशों ने सभासद के घर में घुसकर तांडव किया। बदमाशों ने घर में खड़ी स्कॉर्पियों के आगे और पीछे के दोनो शीशे गैंती से तोड़ दिए।
विज्ञापन


इस दौरान जब हो-हल्ला होने लगा तो अराजव तत्व मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीत में जुट गई। वहीं सोमवार को दिन में सभासद पति की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


कैलाशपुरी वार्ड सभासद निधि तिवारी के पति चंद्रकांत ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11 बजे अचानक से कुछ अराजक तत्व घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने घर के आंगन में खड़ी स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि घटना के वक्त महिलाएं घर पर अकेली थीं। इस दौरान जब परिवार के लोगों के हो-हल्ला किया तो आसपास के लोग जुटने लगे। मौका देखकर सभी अराजक तत्व फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंचे पुलिस वाले मामले की छानबीन कर वापस लौट गए। सोमवार को चंद्रकांत तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कैलाशपुरी चौराहे से लेकर शिवमंदिर तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा होता है। आये दिन युवक आपस में मारपीट करते है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस शाम को औरा रात को लगातार गश्त करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed