फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Misappropriation of Rs 5.63 crore in Chandauli District Panchayat

Chandauli News: चंदौली जिला पंचायत में 5.63 करोड़ रुपये की हेराफेरी

Wed, 02 Oct 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Misappropriation of Rs 5.63 crore in Chandauli District Panchayat
चंदौली। जिला पंचायत में पांच करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। सहायक लेखा परीक्षाधिकारी की आडिट में 5.63 करोड़, 70 हजार 551 रुपये के खर्च का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। इस पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सुजीत कुमार शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजने के साथ ही संबंधित अधिकारियों- कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र जिला पंचायत में 2022-23 की लेखा परीक्षा में मिली खामियों का जिक्र किया गया है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, अधिकारी व सेवक की असावधानी की वजह से धन की हानि हुई है। सरकारी धन की हानि, अपव्यय और दुरुपयोग किया गया है। लेखा परीक्षाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। जिला पंचायत में पांच करोड़ रुपये खर्च धनराशि का लेखाजोखा न मिलने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। इस गड़बड़ी के खुलासे के बाद कई अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

कोट
सहायक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की तरफ से की गई ऑडिट में जिला पंचायत में धन का अपव्यय पाया गया है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुजीत शर्मा, जिला लेखा परीक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed